फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight deadly potholes in three kilometers on the highway

Bahraich News: राजमार्ग पर तीन किलोमीटर में आठ जानलेवा गड्ढे

Sun, 21 May 2023 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 21 May 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Eight deadly potholes in three kilometers on the highway
बहराइच। राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर जिम्मेदारों की लापरवाही से दुर्घटनाएं हो रही हैं। बहराइच से श्रावस्ती जिले को जोड़ने वाले राजमार्ग के तीन किलोमीटर के हिस्से में आठ जानलेवा गड्ढे हैं। दिखने में छोटे लगने वाले ये गड्ढे सैकड़ो लोगों को चोटिल कर चुके हैं। बीते पांच दिनों में सात बाइक सवार गिरकर चोटिल हुए हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की देेखरेख न होने से हाईवे किनारे आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर कुछ लोगों ने बालू, मौरंग व गिट्टी के ढेर लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। ऐसे में राहगीर फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-730 बहराइच जिले में मिहींपुरवा तहसील से लेकर चित्तौरा विकासखंड होते हुए श्रावस्ती, बलरामपुर, तुलसीपुर होते हुए पड़रौना निकल जाता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के चित्तौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत डीहा के आसपास के तीन किलोमीटर हिस्से में आठ जानलेवा गड्ढे बन गए हैं, जो अब दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। पहले छोटे आकार में बने यह गड्ढे अब धीरे-धीरे कर बड़े हो चुके हैं और इससे उछल कर बाइक सवार गिर रहे हैं। बड़े वाहनों के लिए भी यह गड्ढे जंपिंग का सबब बन रहे हैं। वहीं, जिले में एनएचआई का कार्यालय न होने से राहगीर प्रकरण की शिकायत भी नहीं कर पा रहे हैं और समस्या विकट होती जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण और देखरेख की जिम्मेदारी कृष्णा कंस्ट्रक्शन को दी गई है। लेकिन संबंधित संस्था इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

कमियों को दूर करना एनएचएआई की जिम्मेदारी
मार्ग निर्माण करने वाले कुछ ठेकेदारों व इस क्षेत्र से जुड़े जूनियर इंजीनियर से इस संबंध में जानकारी ली गई। सभी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की समय-समय पर जांच और कमियों को दूर करना संस्था की जिम्मेदारी होती है। राजमार्ग के किनारे उगी झाड़ियों को हटवाने की जिम्मेदारी भी एनएचएआई की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर बोले, सड़क पर अतिक्रमण से भी हो रही दिक्कत
राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में बड़े-छोटे वाहन गुजरते हैं। लोग इस मार्ग का प्रयोग पीलीभीत, बस्ती, पड़रौना समेत लखीमपुर, दिल्ली आदि स्थानों तक जाने के लिए करते हैं। श्रावस्ती व बहराइच के लोग भी इसी मार्ग से गुजरते हैं।
चित्तौरा विकासखंड के धरसंवा निवासी मनोज, बरहिया निवासी शिवनाथ, कमलिया निवासी अनिल साहू, श्रावस्ती के नगरौर निवासी राघवेन्द्र प्रताप, श्रावस्ती के गिलौला निवासी रिंकू आदि ने बताया कि राजमार्ग के किनारे कई जगहों पर मौरंग, बालू डालकर अतिक्रमण किया गया है। रेत मार्ग पर फैली हुई है, जिसके चलते बाइक फिसल जाती है। कई लोग चोटिल हो चुके हैं। नगरौर निवासी राघवेन्द्र ने बताया कि उनकी कार रेत पर चढ़ गई थी, जिससे उनकी जान पर बन आई थी।


मौंरग कारण फिसलकर गिरे, टूटा इंडीकेटर
धरसवां निवासी राहुल सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले बहराइच गए थे, जहां से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक के सामने गड्ढा आने से बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग के दाहिने तरफ चली गई। इस दौरान सामने से गुजर रहे ट्रक से बाल-बाल बचा।
कमोलिया के उत्कर्स सिंह ने बताया कि चार दिन पहले बहराइच की ओर से घर वापस आ रहे थे, इसी दौरान पीछे से एक रोडवेज बस गुजरी। जिसे साइड देने के लिए बाइक को मार्ग के किनारे किया। किनारे पर पड़ी मौंरग के कारण बाइक फिसल गई। गति कम होने से ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन इंडीकेटर टूट गया और जूता फट गया।



सुदृढ़ मार्ग हर राहगीर का हक है। राहगीरों की समस्या को नोट कर लिया गया है। मासिक बैठक में एनएचएआई के जिम्मेदारों के समक्ष समस्या रखी जाएगी। जल्द से इसे सही करवाया जाएगा।
- मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed