{"_id":"673e4d1abeb1b1aafd0abd34","slug":"effort-to-stop-accidents-23-black-spots-identified-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-122844-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हादसों पर रोक लगाने की कवायद, चिह्नित हुए 23 ब्लैक स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हादसों पर रोक लगाने की कवायद, चिह्नित हुए 23 ब्लैक स्पॉट
Thu, 21 Nov 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। प्रत्येक वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लापरवाही के चलते सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है। जिसके चलते जिदंगी भर का गम परिजनों को मिल जाता है। हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन समय-समय पर आवश्यक कदम उठाता है। अब परिवहन विभाग ने हादसों पर रोक लगाने के लिए हाईवे पर 23 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं।
एआरटीओ की ओर से जिले में मुख्यालय स्थित हाईवे पर लक्ष्मी रिसार्ट् के सामने, टिकौरा मोड़, गोलवाघाट मोड़, सासपारा, जरवलरोड में अलीनगर, घाघरा घाट, चुरईपुरवा मुस्तफाबाद, झुकिया रोड, मोतीपुर में कुड़वा मोड़, नैनिहा मंडी, गूढ़ चौराहा, गिरगिट्टी, नानपारा में चीनी मिल, कुर्मिनपुरवा बाईपास, हाड़ा बसहरी, इमिलिया चौराहा, रूपईडीहा में बाबागंज, रूपईडीहा कस्बा, सुमेरपुर मोड़, रिसिया में रिसिया मोड़, भोपतपुर चौकी, फखरपुर में मदनकोठी और कैसरगंज में कोनारी में हादसों के ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। जहां विभाग द्वारा साइन बोर्डों आदि माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त मोड़ व जगह क चेतावनी बोर्ड लगाते हुए वाहन चालकों से धीमी गति में वाहन निकालने की सलाह दी जाती है।
घटनाओं की तुलना
वर्ष 2023 अक्तूबर माह में 42 मार्ग हादसों में 23 के मुकाबले 2024 में 49 सड़क दुर्घटनाओं में 26 लोगों की मौत हुई है। वहीं वर्ष 2023 में कुल 495 सड़क हादसों में 289 लोग और मौजूदा वर्ष में अक्तूबर माह तक 506 हादसों में 275 लोग मर चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे होता ब्लैक स्पॉट का चयन
सड़क का ऐसा हिस्सा जहां पिछले तीन सालों में मौत या गंभीर चोटों वाली पांच या इससे अधिक दुर्घटनाएं हो जाएं। ब्लैक स्पॉट का निर्धारण करने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सीओ यातायात, अधिशासी अभियंता, एसपी और डीएम शामिल रहते हैं। वहीं टीम ने हाईवे किनारे अवैध रूप से 1348 अतिक्रमण को हटाया है। वहीं छह हजार चार सौ 87 लोगों को जागरूक किया। दो साइन बोर्ड भी लगवाए हैं।
वाहन चालक बरतें सावधानी
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए बीते 12 नवंबर को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन कर प्रमुख बिंदुओं पर अमल किया गया हैं। शराब पीकर वाहन न चलाने, तेज गति और हेलमेट, सीट बेल्ट आदि नियमों का पालन करने पर ही हादसों की संख्या में कमी लाई जा सकती है।
राजीव कुमार , एआरटीओ प्रशासन
- एआरटीओ द्वारा की गई कार्रवाई पर नजर
वर्ष (2023) वाहनों का चालान वर्ष (2024)
ओवरस्पीडिंग 88 197
रांग साइड 129 222
शराब पीकर 08 39
ओवरलोडिंग यात्री वाहन 61 112