फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   E-rickshaw overturns on farmer going home from farm, death

Bahraich News: खेत से घर जा रहे किसान पर पलटा ई-रिक्शा, मौत

Fri, 05 Apr 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 05 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns on farmer going home from farm, death
बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम खेत से घर जा रहे किसान पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



हुजूरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंभापुरवा निवासी शंकर (35) बीती शाम खेत में लगी फसल देखने गए थे, जहां से वह देर शाम घर लौट रहे थे। इस दौरान हुजूरपुर थाना क्षेत्र में हुजूरपुर-कर्नलगंज मार्ग पर लीलापुरवा के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा शंकर को टक्कर मारते हुए उन पर पलट गया।
विज्ञापन



हादसे में शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराने आए शंकर के ममेरे भाई राजेश ने बताया कि थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। हुजूरपुर थाना प्रभारी दिलीप शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed