{"_id":"67aded105dfff6fd6c0a8532","slug":"dumper-driver-threw-mud-on-worker-from-sitapur-who-was-working-on-railway-section-he-died-by-being-crushed-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रेल प्रखंड के काम में लगा था सीतापुर का युवक, डंपर चालक ने श्रमिक पर ही उड़ेल दी मिट्टी; दबकर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रेल प्रखंड के काम में लगा था सीतापुर का युवक, डंपर चालक ने श्रमिक पर ही उड़ेल दी मिट्टी; दबकर दर्दनाक मौत
Thu, 13 Feb 2025 06:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Feb 2025 06:49 PM IST
सार
सीतापुर का युवक रेल प्रखंड के काम में लगा था। डंपर चालक ने उस पर ही मिट्टी उड़ेल दी। इसमें दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
डंपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में बाया जा रहा गोरखपुर-लखनऊ रेल प्रखंड के आमान परिवर्तन कार्य में लगे एक श्रमिक पर बुधवार को डंपर चालक ने मिट्टी डाल दी। मिट्टी में दबे श्रमिक को जब तक बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बिना पुलिस सूचना के ही श्रमिक के शव को लेकर साथी उनके घर सीतापुर चले गए। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
घटना जरवलरोड थाना क्षेत्र की है। यहां गोरखपुर-लखनऊ रेल प्रखंड पर नई रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें सीतापुर जिले के पेशवा थाना क्षेत्र के ग्राम किठोलिया निवासी अंकुर (18) मिट्टी पटाई काम में लगा था।
विज्ञापन
बुधवार की शाम लगभग 4 बजे मिट्टी डाल रहे एक डंपर चालक ने अंकुर पर ही मिट्टी उड़ेल दी। अंकुर मिट्टी के नीचे दब गया। जब काम में लगे दूसरे लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उसे लेकर सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान साथ गए लोग बिना पुलिस सूचना के निजी एंबुलेंस से शव लेकर सीतापुर चले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रितेश ने बताया कि लगभग साढ़े चार बजे कुछ लोग सीतापुर निवासी अंकुर को मृत अवस्था में लाए थे। मौत की पुष्टि होते ही शव लेकर सभी निकल हो गए।
प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।