{"_id":"6714563829f5d256160bcf46","slug":"due-to-fear-of-bulldozer-in-bahraich-people-started-demolishing-houses-themselves-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : बहराइच में बुलडोजर के भय से खुद ही मकान तोड़ने लगे लोग, रामगोपाल के गांव की नाकाबंदी, मीडिया पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : बहराइच में बुलडोजर के भय से खुद ही मकान तोड़ने लगे लोग, रामगोपाल के गांव की नाकाबंदी, मीडिया पर रोक
Sun, 20 Oct 2024 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच/लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Oct 2024 06:30 AM IST
सार
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महसी-सीतापुर मुख्य मार्ग चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
बहराइच में तनाव
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद सहित 23 लोगों के घरों पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा होने के बाद शनिवार सुबह लोगों ने खुद अपने घर व दुकान तोड़नी शुरू कर दी। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महसी-सीतापुर मुख्य मार्ग चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस व प्रशासन ने हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के गांव की नाकाबंदी कर दी है। गांव में मीडियाकर्मियों के जाने पर भी रोक लगा दी गई है। आने-जाने वालों का आधार कार्ड चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
बहराइच जाने से जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल को रोका... बहराइच के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में पीडितों की सहायता के लिए जा रहे जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल को शनिवार शाम अमौसी एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोक लिया। कुछ देर बातचीत के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन