{"_id":"600efafa8ebc3e31965c565e","slug":"driver-attacked-and-looted-car-bahraich-news-lko5616959125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक पर हमला कर लूट ली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक पर हमला कर लूट ली कार
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ से कार बुक कराकर गोंडा जा रहे बदमाशों ने चालक को जबरन बहराइच लाकर उस पर हमला करके गाड़ी व मोबाइल फोन लूट लिया। घायल चालक को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गईं हैं।
राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी शुभम सिंह की टाटा अल्ट्रॉज कार तीन लोगों ने गोंडा जाने के लिए ऑनलाइन बुक कराई थी। रविवार रात आठ बजे तीनों लोग कार में सवार होकर लखनऊ से गोंडा रवाना हुए। आरोप है कि जब कार जरवल रोड पहुंची तो उसमें सवार लोगों ने वाहन को जबरन बहराइच की ओर मुड़वा दिया।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली स्थित एफसीआई गोदाम के पास पहुंचने पर तीनों लोगों ने चालक से जबरन कार रुकवा ली। इसके बाद हमला करके चालक को बेहोश करके उसका मोबाइल फोन व कार लूटकर भाग गए। घायल शुभम को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। कार लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाल संजय गुप्ता सीएचसी पहुंचे और चालक की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गईं हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।