फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   drain incomplete, drains buzzing

बहराइच: नाला अधूरा, बजबजा रहीं नालियां

Fri, 10 Feb 2023 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
drain incomplete, drains buzzing
रुपईडीहा(बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा नगर पंचायत के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। जलनिकासी व्यवस्था अच्छी न होने से जगह-जगह नालियां बजबजा रहीं हैं और गड्ढों में गंदा पानी भरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब चार महीने पहले बने नाले के अधूरा होने से यह समस्या है। समस्या के निस्तारण के लिए जनप्रतिनिधियों को कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। यही नहीं नई बस्ती, रुपईडीहा, बरतनवा आदि क्षेत्रों में जल निकासी के लिए नालियों को एक-दूसरे से जोड़ा ही नहीं गया है। नालियों को नालों से भी नहीं जोड़ा गया है। इस वजह से रोडवेज बस स्टैंड, रुपईडीहा कस्बा, रेलवे स्टेशन रोड, माल गोदाम रोड, सेंट्रल बैंक चौराहा आदि क्षेत्रों में नालियां बजबजा रहीं हैं। कई स्थानों पर नालियों का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। स्थानीय निवासी कमल मद्धेशिया, वकील अहमद, अजय कुमार, मोहम्मद यासीन, राकेश कुमार, अवधेश गुप्ता आदि ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई।
विज्ञापन

जिम्मेदार अधिकारियों से भी इस संबंध में शिकायत की गई। इसके बावजूद सभी मौन बने हुए हैं। लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में हालत और बदतर हो जाती है। पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। लोगों की मांग है कि नालियों को दुरुस्त करवाकर नाले में जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed