{"_id":"695d5955d9e2b29b1902234b","slug":"dpharma-student-found-hanging-after-returning-from-exam-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-142380-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: परीक्षा देकर लौटा डीफार्मा का छात्र फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: परीक्षा देकर लौटा डीफार्मा का छात्र फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
राजन।
- फोटो : राजन।
बहराइच/बौंडी। कॉलेज से डीफार्मा की सत्र परीक्षा देकर कमरे पर लौटे श्रावस्ती जिले के छात्र ने सोमवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। पिता के मुताबिक, परीक्षा के दौरान शिक्षक द्वारा की गई नकल संबंधी कार्रवाई से बेटा आहत था। मंगलवार दोपहर उसका शव किराये के कमरे में फंदे से लटकता मिला।
श्रावस्ती जिले के अग्गापुर गांव निवासी राजन (20) पुत्र माखनलाल जिले के स्पार्क कॉलेज में डीफार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। पढ़ाई के लिए उसने कॉलेज से करीब आठ किलोमीटर दूर, कोतवाली देहात इलाके में मरौचा–बौंडी मार्ग स्थित बहराइच–सीतापुर मार्ग पर चेतरा गांव के पास पूर्व प्रधान बृजेश पुष्कर के मकान में किराए पर कमरा ले रखा था।
सुबह काफी देर तक जब राजन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर बेड़नापुर चौकी को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर दोपहर में दरवाजा खोला गया, जहां छात्र का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन भी बहराइच पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतक के पिता माखनलाल ने बताया कि राजन सेमेस्टर परीक्षा को लेकर पहले से परेशान था। सोमवार को वह परीक्षा देने गया था। परीक्षा के दौरान जैकेट की जेब से एक पर्ची निकलने पर बिना जांचे शिक्षक ने उसकी उत्तर पुस्तिका छीन ली और नकल का आरोप लगाते हुए उसे परीक्षा से बाहर कर दिया। इस घटना की जानकारी राजन ने फोन पर परिजनों को दी थी। इसके बाद उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया, इसके चलते उसका किसी से संपर्क नहीं हो सका। मंगलवार भोर में मकान मालिक से घटना की सूचना मिली।
पिता ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे के साथ की गई अनावश्यक सख्ती से वह मानसिक तनाव में आ गया, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। राजन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि बेड़नापुर चौकी प्रभारी हेमंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कॉलेज प्रशासन की सफाई
इस मामले में स्पार्क कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. अभिलाषा वर्मा ने बताया कि डीफार्मा प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया था। कक्ष निरीक्षक ने बरामद चिट को उत्तर पुस्तिका के साथ नत्थी कर नियमानुसार कार्रवाई की थी।