फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Double decker bus seized for violating permit conditions

Bahraich News: परमिट शर्तों के उल्लंघन पर डबल डेकर बस सीज

Thu, 03 Jul 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 03 Jul 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Double decker bus seized for violating permit conditions
रुपईडीहा में बस की चेकिंग करते अ​धिकारी।
रुपईडीहा (बहराइच)। डग्गामार वाहनों के खिलाफ बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कई बसों की जांच की। इस दाैरान एक डबल डेकर बस को परमिट नियमों के उल्लंघन पर सीज कर 76 हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय कार्यालय के एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह टीम के साथ रुपईडीहा नानपारा मार्ग पर अनफिट स्कूल वाहनों व डग्गामार वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो दर्जन वाहनों की जांच की। हालांकि वाहनों में ज्यादा खामियां न मिलने पर टीम ने वाहन चालकों को परमिट शर्तों के तहत वाहनों के संचालन की हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान एक डबल डेकर बस में क्षमता से अधिक सवारियां मिलीं। एआरटीओ ने बताया कि डबल डेकर आरजे 27- पीसी 4711 नंबर की बस परमिट शर्तों के उल्लंघन में सीज की गई है। साथ ही वाहन स्वामी पर 76 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed