{"_id":"69e5280e0898925520071ca7","slug":"domestic-gas-is-not-available-even-after-booking-bahraich-news-c-98-1-slko1009-147872-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही घरेलू गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही घरेलू गैस
Mon, 20 Apr 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
तेजवापुर गैस एजेंसी चेतरा पर गैस के लिए खड़े उपभोक्ता। -संवाद
बौंडी। घरेलू गैस की किल्लत से तेजवापुर इलाके के लोग काफी परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के कई दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसी संचालक रोज कल आ जाएगा, कहकर उन्हें वापस भेज देते हैं।
कहारनपुरवा निवासी गुड़िया ने बताया कि उन्होंने 16 अप्रैल को गैस सिलिंडर बुक कराया था। इसके बाद से वह रोज चेतरा स्थित दीपिका गैस एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। घर में गैस खत्म होने से खाना बनाने में दिक्कत हो रही है।
गनियापुर निवासी वंशीलाल ने बताया कि गैस की बुकिंग कराए एक हफ्ता हो गया, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिला। मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे धुआं होने के कारण परिवार के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के कई अन्य उपभोक्ताओं ने भी यही समस्या बताई। ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंसी पर गाड़ी आने के बावजूद सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। कुछ लोगों ने कालाबाजारी की आशंका भी जताई है।