{"_id":"5e5949ef8ebc3ef4087c466e","slug":"dolphin-found-dead-in-girijapuri-barrage-bahraich-news-lko5111328192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिजापुरी बैराज में मृत मिली डॉल्फिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिजापुरी बैराज में मृत मिली डॉल्फिन
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के गिरिजापुरी बैराज में मृत डालफिन को निकालकर ले जाते वनकर्मी।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में गिरिजापुरी बैराज के गेट में एक मृत डॉल्फिन मिली है। जेई की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियोें ने डॉल्फिन को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज के गेट में शुक्रवार की सुबह एक डॉल्फिन फंसी हुई थी। इस दौरान बैराज पर घूमने आए कुछ पर्यटकों ने गेट संख्या तीन में डॉल्फिन को फंसा देखा। जिस पर बैराज पर मौजूद कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई। अवर अभियंता संतराम वर्मा ने घटना की सूचना वन विभाग को दी।
वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव के निर्देश पर वन दरोगा मयंक पांडेय और लवलेश और वन रक्षक अब्दुल सलाम, वाचर लक्ष्मण मौके पर पहुंचे। इसके बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉल्फिन को बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी थी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रेंज कार्यालय में डॉल्फिन के शव को रखा गया है। पशु चिकित्सकों की टीम शव का पोस्टमार्टम करेगी।