फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dog scratched innocent child playing outside the house

Bahraich News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को कुत्ते ने नोचा

Sun, 07 Dec 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 07 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dog scratched innocent child playing outside the house
जख्मी बच्चे का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज आए बबलू सोनी।   -संवाद
बहराइच। रुपईडीहा नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेल रहे मासूम पर कुत्ते ने अचानक हमला कर उसे जख्मी कर दिया। चीख सुनकर दौड़े परिजनों ने कुत्ते को भगाया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद बच्चे को लेकर परिजन घर चले गए।
विज्ञापन


रुपईडीहा नगर क्षेत्र निवासी बबलू सोनी का तीन वर्षीय बेटा वैभव शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक कुत्ता उस पर टूट पड़ा। बच्चे की चीख सुनते ही परिवार के लोग दौड़े और कुत्ते को हटाया।
विज्ञापन


घायल वैभव को पिता तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए। हमले में बच्चे के चेहरे पर गंभीर जख्म हुआ है। उन्होंने बताया कि यही कुत्ता क्षेत्र में पहले भी दो-तीन लोगों को काट चुका है, फिर भी अब तक पकड़ा नहीं गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने प्रशासन व नगर पंचायत से कुत्ते को जल्द पकड़वाने की मांग की है, ताकि किसी और बच्चे या राहगीर पर वह हमला न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed