{"_id":"6495e069df025bc950084a6c","slug":"doctors-and-employees-disappear-after-signing-bahraich-news-c-13-1-303004-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हस्ताक्षर बनाकर गायब हो जाते डॉक्टर व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हस्ताक्षर बनाकर गायब हो जाते डॉक्टर व कर्मचारी
Fri, 23 Jun 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक ने रोका दो दिन का वेतन, मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
पयागपुर (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में कुछ डॉक्टर व कर्मचारी हस्ताक्षर बनाकर अक्सर चले जाते हैं। दोबारा लौटकर नहीं आते, जिससे चिकित्सीय सेवाएं सुचारु रूप से नहीं चल पाती हैं। शुक्रवार को भी यही हाल हुआ। अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ कि कई डॉक्टर व कर्मी हस्ताक्षर बनाकर चले गए। इस पर उन्होंने एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ.थानेदार ने बताया कि बीते 17 जून को निरीक्षण में संविदा पर डॉ. स्नेहलता वर्मा, एएनएम अंजू मिश्रा, कुसुमा देवी व स्थायी डेंटल हाईजेनिक इश्तियाक खान अनुपस्थित मिले थे। उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर दर्ज पाया गया। 20 मई को पुन:निरीक्षण में संविदा डॉ. अशोक कुमार, डॉ. स्नेहलता वर्मा, एएनएम अंजू मिश्रा, कुसुमा देवी व इश्तियाक खान समय से पहले ही ड्यूटी छोड़कर चले गए। उन्होंने बताया कि लगातार ये लोग लापरवाही कर रहे हैं। जिससे चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सभी लापरवाह डॉक्टर व कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। जवाब सही न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।