फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Do not smoke and throw half-burnt beedis and cigarettes here and there

Bahraich News: अधजली बीड़ी और सिगरेट पीकर इधर-उधर न फेंके

Wed, 10 Apr 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 10 Apr 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Do not smoke and throw half-burnt beedis and cigarettes here and there
बहराइच। गर्म हवाओं व लू के प्रकोप से बचने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर एडवाइजरी जारी की गई है। अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि फूस के रसोई घर की टटिया में मिट्टी का लेप लगा दें और छप्पर ऊंचा रखें। आग बुझाने के लिए बोरे में भरकर बालू, मिट्टी व दो बाल्टी पानी अवश्य रखें। सुबह नौ बजे से पहले हवन कर लें। बिजली वायरिंग की समय पर मरम्मत कराते रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मियों में दिन में खाना सुबह नौ बजे से पहले बना लें। खाना बनाते समय दो बाल्टी पानी भरकर अवश्य रखें। आग लगने पर बुझाने का प्रयास करें और फायर ब्रिगेड के 101 नंबर व प्रशासन को सूचित करें। दीपक, दीया, लालटेन, मोमबत्ती को ऐसी जगहों पर न रखें जहां से गिरकर आग लगने की संभावना हो। खेत में छोड़े गए डंठलों में आग न लगाएं। मांगलिक कार्यक्रम में टेंट के नीचे से बिजली के तार न ले जाएं। सामूहिक भोजन बनाने वाले स्थान पर ड्रमों में पानी भरकर रखें। जलती हुई माचिस की तीली, अधजली बीड़ी व सिगरेट पीकर इधर-उधर न फेंके। ढीले-ढाले व पॉलिस्टर के कपड़े पहनकर खाना न बनाएं। सार्वजनिक स्थलों, ट्रेनों व बसों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed