फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Do not play DJ during Moharram and Durga Puja

मोहर्रम व दुर्गा पूजा के दौरान न बजाएं डीजे

Mon, 26 Aug 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Do not play DJ during Moharram and Durga Puja
रानीपुर थाने पर आयोजित बैठक को संबोधित करते पुलिस अधिकारी व मौजूद लोग। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा/रानीपुर (बहराइच)। रानीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें थानाध्यक्ष ने कहा कि मोहर्रम व दुर्गा पूजा के दौरान डीजे न बजाएं। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, नानपारा में मोहर्रम व श्री गणेश पूजा समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सभी लोगों ने मिलकर त्योहार मनाने की बात कही।
विज्ञापन

रानीपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें एसओ ने कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से जारी गाइड लाइन व नियमों का सभी लोग पालन करें। दुर्गापूजा, मोहर्रम में डीजे का प्रयोग किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने ताजिया तथा दुर्गा पूजा को सकुशल मनाने पर जोर दिया। इस मौके पर हलका लेखपाल के अलावा भल्लर यादव, मोहम्मद इलियाश, जुबेर कुरैशी, जगदीश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नानपारा में श्री गणेश पूजा महोत्सव व मोहर्रम के जुलूस के रास्ते को लेकर कमेटी पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें दोनों कमेटियों के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष सात सितंबर को सातवीं का जुलूस शाम छह से 7.30 बजे तक माधवदास मंदिर से निकाला जाएगा।
जुलूस के समय गणेश पूजा समिति की ओर से रासलीला के लिए बनाये गए मंच को दो घंटे के लिए हटा लिया जाएगा। रास्ते पर सजावट मात्र 18 फीट ही की जाएगी, जिससे ताजिया के जुलूस को परेशानी न हो। इसके अलावा मोहर्रम कमेटी व मंदिर की ओर से लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर मोहर्रम कमेटी के सदर नसीम चौधरी, मंदिर के पुजारी प्रेमनाथ दीक्षित, गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष बनारसी रस्तोगी, शफीक कुरैशी, वीरेंद्र सिंह, अरशद रजा, जयदीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed