{"_id":"68cda48a636eb9c8f30468b4","slug":"do-not-panic-in-times-of-disaster-act-with-patience-and-prudence-bahraich-news-c-104-1-srv1004-114282-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में धैर्य व सूझबूझ से लें काम : एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में धैर्य व सूझबूझ से लें काम : एडीएम
Sat, 20 Sep 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती/कटरा। आपदा के समय बचाव के लिए शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर पूर्वाभ्यास किया गया। छात्रों व अन्य लोगों को भूकंप, औद्योगिक (रसायनिक) व अग्निकांड से सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
केंद्रीय विद्यालय भिनगा में आयोजित पूर्वाभ्यास के दौरान एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि चाहे किसी भी प्रकार की आपदा आए, उसमें घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना चाहिए। भूकंप के समय हमेशा खुले स्थान की ओर भागें, यदि यह संभव न हो तो मजबूत मेज या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर छिपें।
एसएसबी जवानों ने भवन की छत से नीचे उतरने का तरीका सिखाया। इस दौरान एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, तहसीलदार जागृति सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल, आपदा विशेषज्ञ अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में जगजीत इंटर कॉलेज इकौना में भी पूर्वाभ्यास किया गया। नोडल अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आपदा सुरक्षित स्थान की ओर जाना चाहिए। अग्नि शमन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अग्निकांड के समय रेत व पानी से आग पर काबू पाया जा सकता है। इसलिए सभी को घर में रेत व अग्निशमन यंत्र रखना चाहिए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी व उदयभान पांडेय सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।