फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DM issued instructions not to burn stubble

Bahraich News: पराली न जलाने के लिए डीएम ने जारी किया निर्देश

Mon, 23 Sep 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 23 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
DM issued instructions not to burn stubble
बहराइच। खरीफ की फसलों की कटाई-मड़ाई के बाद खेतों में पराली जलाने से रोकने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, लेखपालों व कृषि विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि धान की फसल तैयार होने वाली है। अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जो किसान पराली जलाएंगे, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेल का गठन किया गया है जो घटनाओं पर विशेष नजर रखेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी गांव में भ्रमण कर किसानों को समझाएं कि पराली जलाना दंडनीय अपराध है। बताएं कि पराली को वेस्ट डिकम्पोज़र का प्रयोग कर खाद बनाएं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि प्रधानों के सहयोग से अधिक से अधिक पराली गोशाला भेजवाएं। न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठियां आयोजित कराकर किसानों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed