फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DM inspected Containment Zone Gajadharpur

कंटेनमेंट जोन गजाधरपुर का डीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 06 Jun 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
DM inspected Containment Zone Gajadharpur
फखरपुर (बहराइच)। विकास खंड फखरपुर के अंतर्गत चिन्हित किये गये हॉटस्पॉट व कंटेनमेंट जोन ग्राम गजाधरपुर का जिलाधिकारी शंभु कुमार ने निरीक्षण किया। बीती देर शाम डीएम ने निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को कोविड-19 के फैलाव को रोकने, बचाव व नियंत्रण के दृष्टिगत हॉटस्पॉट की बैरिकेडिंग कराने व शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप अन्य सुरक्षात्मक प्रोटोकाल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराये जाने के बारे में की गई तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य व अन्य अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कंटेनमेट जोन क्षेत्र में जन सामान्य को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर आपूर्ति की व्यवस्था गई है। पूरे क्षेत्र में आवागमन के स्थानों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग कराकर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य सर्वेक्षण के लिए सुपरवाइजर्स की निगरानी में स्वास्थ्य सर्वेक्षण टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

कंटेनमेंट क्षेत्र को सैनिटाइज करने के लिए उपकरणों सहित कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि कंटेनमेंट जोन अंतर्गत पूल सैंपलिंग कराई जाय तथा संक्रमण के फैलाव को रोकने तथा बचाव के मद्देनजर सभी सुरक्षात्मक प्रोटोकाल का सही तरीके से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। जोन में धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों सहित प्रत्येक घर को प्रतिदिन सैनिटाइज भी किया जाए। पॅाजिटिव पाये गये व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों की सैंपलिंग के साथ-साथ थर्मल स्क्रीनिंग एवं फीवर ट्रैकिंग भी करायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed