{"_id":"e8ded1abb9a1f17cd0679249abf92759","slug":"dm-fired-on-officers-for-slow-progress-in-rescue-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान रोकने को धीमे काम पर बिफरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान रोकने को धीमे काम पर बिफरे डीएम
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 19 Jun 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा नदी की कटान रोकने के लिए हो रहे बचाव कार्य का मुआयना करने शुक्रवार दोपहर डीएम आदमपुर रेवली तटबंध पहुंच गए। धीमी गति से काम होता देख और कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के मौके से नदारद मिलने पर डीएम बिफर पड़े। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और सुधारने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर बाढ़ से पूर्व बचाव कार्य समुचित तरीके से न हुआ तो जिम्मेदारों को कड़ा दंड दिया जाएगा। लगभग एक घंटे तक हुई जिलाधिकारी की पड़ताल से मौके पर अफरातफरी मची रही।
जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर रेवली तटबंध पर ग्राम सपसा के निकट घाघरा नदी तेजी से कटान कर रही है। कटान को रोकने के लिए बोल्डर, पिचिंग और पायलिंग के कार्य को पखवारे भर पूर्व शासन ने हरी झंडी दी थी। उसी के तहत काम शुरू करवाया गया है। इस कार्य का जायजा लेने शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी अभय सिंह अचानक मौके पर पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान धीमी गति से हो रहे कार्य पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सहायक परियोजना अधिकारी सुभाषचंद द्विवेदी को कड़ी फटकार लगाई। मौके पर कार्य कराने वाले ठेकेदार भी नदारद मिले। इसे डीएम ने गैर जिम्मेदाराना रवैया करार दिया। उन्होंने एडीएम विद्याशंकर सिंह को एक टीम बनाकर प्रतिदिन हो रहे कार्य की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में बचाव कार्य की गुणवत्ता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड गोंडा आरके सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जियो ट्यूब और परक्यूपाइन की मदद से कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। पिचिंग और बल्ली पायलिन का भी कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कैसरगंज जेपी सिंह से बाढ़ क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था और बाढ़ चौकी की जानकारी ली।
बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बजट अभी तक न प्राप्त होने की बात कही। इस पर डीएम ने शासन में बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान तटबंध पर शरण लिए बाढ़ और कटान पीड़ितों ने डीएम से आवासीय पट्टा देकर स्थापित करने की मांग की। निरीक्षण के दौरान सहायक अधिशासी अभियंता ओपी उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज अजय भदौरिया, जरवलरोड थानाध्यक्ष आरपी पांडेय, लेखपाल सुरेश गुप्ता बाढ़खंड के अधिकारी आरके शर्मा, रमेशचंद बिंद भी मौजूद रहे।