फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DM did on-site inspection of the land for the proposed works

Bahraich News: डीएम ने प्रस्तावित कार्यों के लिए भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण

Sat, 28 Sep 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 28 Sep 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
DM did on-site inspection of the land for the proposed works
श्रावस्ती। जिले में संचालित मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत मुख्यालय भिनगा में प्रस्तावित कार्यों के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को किया। उन्होंने भूमि आवंटन व बजट की मांग सहित अन्य कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिविल लाइन स्थित नवनिर्मित राजस्व कॉलोनी के पास खाली भूमि, बगुरैया स्थित डीपीआरसी भवन के सामने भूमि व राजकीय आईटीआई भिनगा के पास खाली भूमि का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को भूमि आवंटन, बजट मांग पत्र सहित अन्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि इस योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों से लोगों को सुविधाएं होंगी। वहीं नगर निकाय की आय भी बढ़ेगी। इस मौके पर एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल व ईओ भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स में
यह होंगे निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर में शिशु गृह (क्रेच), वर्किंग वुमन हॉस्टल
वर्किंग विमेन हास्टल, मैरिज हॉल, डिजिटल पुस्तकाल, प्रदर्शन कला केंद्र-आर्ट गैलरी, सोलर पार्क, स्टडी सेंटर व वरिष्ठ नागरिक देखभाल केंद्र सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इनके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed