फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DM checked hospital arrangements on five deaths in seven days

सात दिन में पांच मौत पर डीएम ने जांची अस्पताल की व्यवस्था

Sun, 05 Sep 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
DM checked hospital arrangements on five deaths in seven days
05 बीएचआर 14 - बहराइच में रविवार को मेडिकल कालेज में निरीक्षण केे दौरान भोजन की जांच करते जिलाधिकारी? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महर्षि बालार्क जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में सात दिन में पांच बच्चों की मौत इलाज के दौरान हुई है। इसका जायजा लेने रविवार दोपहर में जिलाधिकारी पहुंच गए। जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इलाज की सुविधाएं जांचते हुए दवाओं की उपलब्धता नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था रखें। डीएम ने तीमारदारों और मरीजों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता भी जांची।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में स्थित पीआईसीयू में 28 अगस्त से चार सितंबर के मध्य पांच बच्चों की मौत हुई है। जबकि 247 बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस खबर का प्रकाशन अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से किया। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी रविवार दोपहर में जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने चिल्ड्रेन वार्ड, इमरजेंसी, एल-1 अस्पताल और एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती मरीजों के इलाज व दवाइयों की जानकारी सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय से ली। वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने चिकित्सालय में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन पर ध्यान देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता जानी। साथ ही तीमारदारों से भोजन के बारे में पूछा। सभी ने भोजन व दवा अस्पताल से मिलने की बात कही। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसके सिंह, प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी समेत स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों पर न दें ध्यान
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लोग संयम से रहें। अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि अपने आसपास सफाई रखें। बुखार आने पर जांच कराएं। साथ ही खानपान पर विशेष ध्यान रखें। बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed