फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DJ lights removed from children, fined 2.5 lakh

Bahraich News: बच्चों से उठवाई डीजे की लाइट, ढाई लाख का जुर्माना

Mon, 11 May 2026 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
DJ lights removed from children, fined 2.5 lakh
बहराइच। हुजूरपुर इलाके में बच्चों से डीजे का लाइट बॉक्स उठवाना डीजे संचालक को भारी पड़ गया है। शनिवार को श्रम विभाग की टीम ने पीड़ित छह बच्चों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया। न्यायपीठ ने बच्चों के माता-पिता को बुलाकर उन्हें सख्त हिदायत दी। इसके बाद उनके संरक्षण में बच्चों को सौंपा। मामले में डीएम के निर्देश पर डीजे संचालक पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन


ग्राम भंगहा के 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों से एक कार्यक्रम में डीजे का लाइट बॉक्स उठवाकर मजदूरी करवाई जा रही थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आयोजक ने डीजे संचालक को 12 हजार रुपये का बकाया भुगतान देने से मना कर दिया। इस पर बसंतपुर गांव निवासी डीजे संचालक दीपचंद्र बच्चों को साथ लेकर शिकायत करने हुजूरपुर थाने पहुंच गया। इसी दौरान निरीक्षण पर निकले एसडीएम कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह थाने पहुंचे तो बच्चों को देखकर डीएम को जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर श्रम परिवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों को संरक्षण में लेकर उनका मेडिकल कराया। इसके बाद सभी को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर भविष्य में बच्चों से मजदूरी न कराने की चेतावनी दी। श्रम विभाग ने बताया कि बालश्रम कराने के मामले में डीजे संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट में चलेगा मुकदमा
सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदयानी ने बताया कि छह बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी डीजे संचालक को नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बाद सीजेएम कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed