{"_id":"679a88ee4186e52ad308f9dc","slug":"divider-will-be-made-with-rs-5-lakh-katarniaghat-intersection-will-be-beautified-bahraich-news-c-98-1-slko1011-125969-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 5 लाख से बनेगा डिवाइडर, कतर्नियाघाट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 5 लाख से बनेगा डिवाइडर, कतर्नियाघाट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण
Thu, 30 Jan 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद नानपारा की ओर से गोयल तिराहे से इमामगंज चौराहे तक डिवाइडर बनवाया जाएगा। इमामगंज चौराहे से कतर्निया चौराहे तक डिवाइड रोप लगवाई जाएगी। साथ ही कतर्निया चौराहे व सीएचसी नानपारा के बाहर सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा।
नानपारा तहसील के मुख्य मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों का समय व पैसा दोनों बर्बाद होता है लेकिन नगरवासियों का बहुत जल्द जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने बताया कि गोयल तिराहे से इमामगंज चौराहे तक पक्के डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
साथ ही इमामगंज चौराहे से कतर्निया चौराहे तक प्लास्टिक के डिवाइडर जंजीर के साथ बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी ट्रायल के तौर पर प्लास्टिक की जंजीर से अस्थायी रूप से इमामगंज चौराहे से कतर्निया तिराहे तक डिवाइडर बनाया जाएगा। सफलता मिलने पर यहां भी पक्का डिवाइडर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि साथ ही कतर्निया तिराहे पर चौराहे का निर्माण करने के साथ सीएचसी नानपारा के बाहर सौंदर्यीकरण करवा कर आई लव नानपारा लिखवाया जाएगा। साथ ही यहां बेंच लगवा कर बैठने की व्यवस्था कराई जाएगी।