फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   District got 139 staff nurses

Bahraich News: जिले को मिलीं 139 स्टाफ नर्स

Tue, 05 Dec 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 05 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
District got 139 staff nurses
बहराइच। स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर बनाने के लिए शासन ने मेडिकल कॉलेज व अन्य अस्पतालों में 139 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में एक समारोह आयोजित कर प्रशासनिक अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने सभी स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र सौंपा है। नियुक्ति पत्र पाकर स्टाफ नर्सों की खुशी का ठिकाना न रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन


लगभग 40 लाख की आबादी वाले जिले के मेडिकल कॉलेज में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित नेपाल के साथ ही आस-पास के अन्य जिलों के मरीज भी इलाज कराने आते हैं। इससे मरीजों की भारी भीड़ जमा हो जाती है। वहीं जिला अस्पताल को मेडिकल काॅलेज में संबद्ध करने के बाद तमाम डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को अन्य जिलों में भेज दिया गया जिससे मैन पावर की कमी हो गई थी।
विज्ञापन

इस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कर्मचारियों की भरपाई के लिए शासन को पत्र लिखा था। इसका संज्ञान लेते हुए आयोग ने जिले में 139 स्टाफ नर्स की नियुक्ति की है। मंगलवार को इन सभी स्टाफ नर्स को सदर विधायक अनुपमा जायवसवाल, नानपारा के रामनिवास वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ 139 स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्त होने से जहां स्वास्थ्य सुविधाओं को पंख लगेंगे। वहीं मरीजों को इलाज के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी की जा रही है। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक रिजवान सहित शिक्षण स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे।

जिम्मेदारी पर खरा उतरने का करूंगी प्रयास
मरीजों की देखभाल मेरी पहली प्राथमिकता होगी। वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी- नैना।
पहले इलाज फिर कोई काम
जब एक अजनबी लाचार होकर अस्पताल आता पहुंचता है तो वह परेशान होता है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है इसका वे बखूबी से निर्वहन करूंगी। मरीजों की सेवा कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करूंगी- ऋतु कटियार।
नहीं होने दूंगी मरीजों को दिक्कत
मरीजों की सेवा करने में स्टाफ नर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तन-मन से मरीजों की सेवा करने में अग्रसर रहूंगी- माधुरी
मरीजाें का नहीं टूटने दूंगी विश्वास
अस्पताल में जो सेवा की भावना है वह आनंद किसी में नहीं है। मरीज का नर्सों पर विश्वास बना होता है। ये विश्वास वे कभी नहीं टूटने दूंगी- शिवानी

सीएचसी व पीएचसी को भी मिले आठ डॉक्टर
बहराइच। जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आठ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इन डॉक्टरों के मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को जिला मुख्यालय दौड़कर जाना नहीं पड़ेगा। उनका स्थानीय स्तर पर ही इलाज हो सकेगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी थी। जिसको पूरा करने के लिए काफी दिनों से प्रयास चल रहा था। शासन की ओर से जिले को आठ नए चिकित्सकों की तैनात की गई है।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सहित सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉ. अंशुमान सिंह व डाॅ. अंकित, डॉ. मनी त्रिपाठी डॉ. हूदा आरा, डॉ. शेषमणि उपाध्याय, डॉ. माधुरी, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. प्रियंका यादव की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed