{"_id":"0eaa3fd1c1ef1831d684ca1e73cd5360","slug":"display-of-rojgar-sewak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी नौकरी के लिए निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी नौकरी के लिए निकाला मार्च
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को स्थायी नौकरी और बकाया मानदेय की मांग को लेकर शहर में पैदल मार्च निकाला। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट को मांगपत्र सौंपा गया।
उत्तर प्रदेेश रोजगार सेवक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर रोजगार सेवकों ने विकास भवन से पैदल मार्च निकाला। यह रैली पानी टंकी चौराहा, अस्पताल चौराहा, घंटाघर चौक, पीपल तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई।
रैली की अगुवाई कर रहे कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विद्याधर बाजपेई ने कहा कि पूर्व में हुए प्रदर्शन के बाद सरकार ने रोजगार सेवकों को नियमित किए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन डेढ़ वर्ष का समय बीतने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर ने कहा कि रोजगार सेवकों के भविष्य के साथ मजाक किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला महिला प्रभारी अर्चना सिंह ने कहा कि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो रोजगार सेवक आठ फरवरी से लक्ष्मण मेला मैदान में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
रैली के बाद नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हसीबुर्रहमान, जिला संगठन मंत्री नितेश सिंह, लल्लन प्रसाद, दिनेश बोट, महेंद्र आजाद, संतोष तिवारी, राकेश शर्मा, रमेश शुुक्ल, रामसिंह चौहान आदि मौजूद रहे।