फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   display of congress activists against up govt.

प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 19 Aug 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ में लाठीचार्ज की कार्रवाई की निंदा करते हुए जिला व शहर कांग्रेसियों ने बुधवार को शहर में मार्च निकाला। मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गए मार्च का नेतृत्व शहर अध्यक्ष शेख जकारिया शेखू ने किया।

कांग्रेस भवन से निकलकर कांग्रेसियों ने सपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। यह मार्च कलेक्ट्रेट तक गया। यहां कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार बेलगाम हो चुकी है। प्रदेश में हिटलर का शासन है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की न्यायिक जांच की मांग की गई। इस अवसर पर भगतराम मिश्र, देवेश चंद्र मिश्र, आदर्श अग्रवाल, मुस्तकीम सलमानी, इंदू सिंह, गीता श्रीवास्तव, मुकुंदजी शुक्ल, महताब आलम, कलाम खां, दिनेश गांधी, फारुक हसन, दीनानाथ पांडेय आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed