{"_id":"64ece08bc29db0ae1b01e2c6","slug":"discussion-on-social-media-about-sedating-girl-students-by-spraying-them-bahraich-news-c-98-1-slko1011-2608-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सोशल मीडिया पर छात्राओं पर स्प्रे डालकर बेहोश करने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सोशल मीडिया पर छात्राओं पर स्प्रे डालकर बेहोश करने की चर्चा
Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय की छात्राओं पर वहीं के कुछ शरारती बच्चों द्वारा स्प्रे डालकर बेहोश होने की चर्चा सोशल मीडिया पर छाया रही। साथ ही विद्यालय प्रबंधन पर प्रकरण को दबाने व चार छात्रों को सस्पेंड करने की भी चर्चाएं तेज रहीं।
जानकारी के मुताबिक रिसिया थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में सोमवार को छात्राएं बैठी थीं। इसी दौरान धर्म विशेष के कुछ शरारती छात्रों ने उनके ऊपर स्प्रे डाल दिया जिससे छात्राएं बेहोश हो गई। इसके बाद छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रकरण के बाद से विद्यालय प्रबंधन को लेकर अभिभावकों में आक्रोश की बात कही जा रही है। इस संबंध में रिसिया थाना प्रभारी शैलेश सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया ऐसी कोई जानकारी नहीं है।