{"_id":"69de8cb19d374da0850c06e6","slug":"diesel-crisis-deepens-tanks-of-many-pumps-empty-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-147593-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डीजल का गहराया संकट, कई पंपों की टंकियां खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डीजल का गहराया संकट, कई पंपों की टंकियां खाली
विज्ञापन
बाबागंज में पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए जार लेकर पहुंचे लोग।
- फोटो : बाबागंज में पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए जार लेकर पहुंचे लोग।
बहराइच। जिले में इन दिनों डीजल का संकट गहराता जा रहा है। हालात ये हैं कि कई पेट्रोल पंपों की टंकियां खाली हो चुकी हैं। वहीं, जहां डीजल उपलब्ध है, वहां सुबह से ही लंबी लाइन लग रही है। सबसे ज्यादा असर किसान परेशान हैं। डीजल न मिलने से गेहूं की मड़ाई और सब्जियों की सिंचाई ठप पड़ने लगी है।
जिले के 14 विकास खंडों में करीब 121 पेट्रोल पंप हैं, लेकिन अधिकांश पंपों पर डीजल की आपूर्ति बाधित होने से अफरातफरी का माहौल है। किसान गैलन, पीपा और ड्रम लेकर पंपों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ रहा है। शहर के गोंडा रोड, नानपारा मार्ग और महसी मार्ग के पेट्रोल पंपों पर सोमवार रात से डीजल नहीं है।
रिसिया क्षेत्र के इटकौरी, जगदीशपुर शोखा, देवीपुरा और रविदास नगर मार्ग स्थित पेट्रोल पंपों पर डीजल पूरी तरह खत्म हो चुका है। यहां सिर्फ पेट्रोल मिल रहा है, जबकि डीजल की टंकी सूखी है। इससे ट्रैक्टर चलाने और थ्रेशर से मड़ाई करने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
बाबागंज क्षेत्र के इंडियन ऑयल किसान सेवा केंद्र पर भी डीजल न होने से किसान मायूस लौट रहे हैं। सुबह से ही लोग लाइन लगाकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सप्लाई न आने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
मटेरा क्षेत्र के जय भीम, भौखारा, असवा मोहम्मदपुर और डिहवा स्थित पेट्रोल पंपों पर भी यही हाल है। डीजल के अभाव में खेतों की सिंचाई और कटाई का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द डीजल की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो फसल को नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिलहाल पूरे जिले में डीजल संकट ने खेती-किसानी और यातायात दोनों को प्रभावित कर दिया है।
किसान बोले- दो दिन से भटक रहे
मटेरा निवासी रामसूरत ने बताया दो दिन से भटक रहे हैं, लेकिन डीजल नहीं मिल रहा है। इससे मड़ाई का काम पूरी तरह रुक गया है। रिसिया के निवासी शकील अहमद ने कहा, सुबह से लाइन में लगे थे, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा।रूपईडीहा निवासी राजू ने कहा कि डीजल के अभाव में सिंचाई नहीं हो पा रही है। सब्जी की फसल सूखने की चिंता बढ़ गई है। मटेरा के हरिकिशन बोले, पिपिया लेकर घूम रहे हैं, लेकिन कहीं भी डीजल नहीं मिल रहा। तीनों पंप पर डीजल नहीं है।
डीएसओ बोले, 21 पंपों पर नहीं है डीजल
डीएसओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिले के 21 पेट्रोल पंपों पर फिलहाल डीजल की कमी है। गोंडा डिपो से आपूर्ति में थोड़ी दिक्कत आई है, लेकिन कल तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि घबराएं नहीं, जल्द ही सभी पंपों पर डीजल उपलब्ध करा दिया जाएगा।
पेट्रोल पंप संचालकों ने बताई दिक्कत
मटेरा पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेश सिंह ने बताया कि गोंडा डिपो से डीजल की सप्लाई समय पर नहीं मिल पा रही है, जिससे संकट खड़ा हुआ है। बहराइच पंप के मैनेजर ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो से टैंकर नहीं पहुंचने के कारण पंप पर डीजल खत्म हो गया है, सप्लाई मिलते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा।