फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dial 112 team will keep an eye on 76 vehicles equipped with modern cameras

Bahraich News: आधुनिक कैमरों से लैस 76 वाहनों से नजर रखेगी डायल 112 की टीम

Tue, 21 May 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 21 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dial 112 team will keep an eye on 76 vehicles equipped with modern cameras
बहराइच में आसाम चौराहे पर खड़ी डायल 112 टीम को मिली कार।  - फोटो : संवाद
पुनीत चौरसिया
विज्ञापन


बहराइच। देवीपाटन मंडल में कानून- व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए व किसी भी घटना, दुर्घटना या आपात स्थिति आने पर उसे काबू करने के लिए यूपी सरकार ने डायल टीमों को कई कारों व बाइकें उपलब्ध कराई हैं। जो अत्याधुनिक खूबियों से लैस हैं। इसके चलते पूरे मंडल के दंगाइयों और अराजक तत्वों पर सतर्क व पैनी नजर रखते हुए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उनकी गतिविधियां कैद की जा रही हैं। वहीं उक्त वाहनों पर सवार सुरक्षाकर्मियों को भी बाडी वार्म कैमरे से लैस किया गया है।

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच सभी जिलों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले की डायल 112 टीमों को कुछ दिनों पहले अत्याधुनिक कैमरों से लैस देवीपाटन मंडल में कुल 52 कार और 24 बाइकें आई हैं। उक्त कारों में से बहराइच जिले की डायल 112 टीम को आठ कारें व तीन बाइकें मिली हैं।  एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि जिले में अत्याधुनिक कैमरों से लैस कारें शासन ने भेजी हैं। कार के ऊपर उच्च गुणवत्ता का कैमरा लगा है। जो कार के चारों तरफ सड़क व आसमान में होने वाली हर गतिविधि को कैद करेगा। इसकी रिकार्डिंग कई दिनों तक सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

इन खूबियों से लैस है वाहन

डैशबोर्ड कैमरे, बाडी वार्म कैमरे, जीपीएस, एमडीटी की जगह एपल आइपैड उपलब्ध कराया गया है। इसी तरह दोपहिया वाहनों में भी एपल कंपनी की डिवाइस दी गई है। वहीं पहले दो डिकी की वजह से दिक्कतें आती थीं। जिसे घटाकर एक कर दिया गया है। बाइकों में पानी की बोतल रखने की भी जगह दी गई है। शिकायतकर्ता की लाइव लोकेशन व एसएमएस के लिंक के माध्यम से क्लिक पर टीम से कितनी दूर पीडि़त मौजदू है जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 टीम की मौजूदा स्थिति

मौजूदा समय में टीम पर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए 37 कार व 16 बाइकें कुल 53 वाहन मौजूद है। जिनमें से छह कारें निस्तारण की स्थिति में पहुंच रही है। जिनके जल्द बदले जाने की संभावना जताई जा रही है। नए वाहन आने से सूचना पर क्विक रिस्पांस समय में भी सुधार आएगा। (संवाद)

क्विक रिस्पांस समय में आएगा सुधार
शासन द्वारा देवीपाटन मंडल में डायल 112 टीमों को मिले अत्याधुनिक कैमरों व खूबियों से लैस वाहनों से अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। इन वाहनों के मिलने से क्विक रिस्पांस समय में भी सुधार आएगा। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डीआइजी देवीपाटन मंडल
देवीपाटन मंडल के जिलों को मिले वाहन
जिला
कार
बाइक

बहराइच 08
03

बलरामपुर
13

04

गोंडा
20

15

श्रावस्ती
11
02

बहराइच में आसाम चौराहे पर खड़ी डायल 112 टीम को मिली कार। 

बहराइच में आसाम चौराहे पर खड़ी डायल 112 टीम को मिली कार। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article