{"_id":"63bda5aa172f233e6d4d74a2","slug":"dhabas-will-now-get-star-rating-bahraich-news-lko6660219181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ढाबों को मिलेगी अब स्टार रेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ढाबों को मिलेगी अब स्टार रेटिंग
विज्ञापन
बहराइच। अब स्वच्छता का पालन करने वाले ढाबों को स्टार रेटिंग मिलेगी और सम्मान भी। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय अभियान के तहत अब राज्य मिशन निदेशालय ने स्वच्छ ढाबा अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाई है। पहले चरण का काम शुरू भी करा दिया गया है।
पहले चरण के तहत शहर के ढाबों व रेस्टोरेंट से निकलने वाले अपशिष्टों को वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने के लिए ढाबा संचालकों के लिए जागरूकता अभियान की शुरूआत पांच जनवरी से शुरू की गई है। दूसरे चरण का अभियान 12 जनवरी तक चलेगा। अभियान के तहत नपाप के ईओ बालमुकुंद मिश्रा की अगुवाई में सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा व अवनीश दूबे, डीपीएम गौतम मिश्रा व डीसी लोकेश कुमार की टीम नगर क्षेत्र के अंदर संचालित ढाबों व रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर उनके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करेंगी।
टीम ढाबा संचालकों व ग्राहकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर शासन द्वारा तय किए गए सभी मानकों की बारीकियों को समझाते हुए पूरी स्वच्छता के साथ रेस्टोरेंट व ढाबे चलाने लिए प्रेरित करेगी। टीम स्वच्छता सर्वेक्षण की रेटिंग तय करने के लिए तीन माह तक अभियान चलाएगी। अभियान के अंतिम चरण 21 से 31 मार्च को रेटिंग के आधार पर पालिका प्रशासन शासन की ओर से तय किए मानकों को पूरा करने वाले प्रतिष्ठानों को पुरस्कृत करेगी।
विज्ञापन
ढाबों व रेस्टोरेंटों में प्लास्टिक व प्लास्टिक से बनी कटलरी का प्रयोग नहीं होगा। सार्वजनिक उपयोग के लिए हरे व नीले डिब्बे लगे होने चाहिए। प्रतिष्ठान द्वारा गीले व सूखे कचरे को अलग करना होगा। शौचालय साफ व सभी के लिए उपलब्ध कराते हुए ओडीएफ की सभी मानकों को पूरा करना होगा। प्रतिष्ठानों की दीवारों पर चित्रों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देना होगा। गूगल मैप व टॉयलेट लोकेटर पर शौचालय की लोकेशन अपडेट करना होगा।