{"_id":"689a49145281c07e26072e48","slug":"devshthan-was-damaged-by-miscreants-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135040-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अराजक तत्वों ने देवस्थान को क्षतिग्रस्त कर नीम के पांच पेड़ काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अराजक तत्वों ने देवस्थान को क्षतिग्रस्त कर नीम के पांच पेड़ काटे
Tue, 12 Aug 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
पड़ोहिया गांव में धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त किए जाने पर हंगामे के दौरान जमा भीड़। -संवाद
बहराइच। ग्राम पंचायत पड़ोहिया के बाहर स्थित देवस्थान पर शनिवार को अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। नीम के पांच हरे पेड़ भी काट डाले गए। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, सैकड़ों लोग देवस्थान के पास जुट गए। आसपास के गांवों में भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
देवस्थान क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह, प्रभारी उपजिलाधिकारी महसी रामदयाल, तहसीलदार महसी विकास कुमार, नायब तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष रामगांव राजकुमार पांडेय और थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह भारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने स्थिति का जायजा लिया, ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्हें समझाकर आश्वस्त किया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि यह देवस्थान पीढ़ियों से उनकी आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रहा है। तोड़फोड़ और पेड़ों के कटाई ने न सिर्फ उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाई है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और देवस्थान की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि आस्था पर हमला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी चाहे कोई भी हो, कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी एसडीएम ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं, मामले की जांच शुरू हो चुकी है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन का दावा है कि मामले में रामगांव थाने में केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही इस घटना के पीछे के सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छह लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी
धार्मिक स्थल पर तोड़-फोड़ करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इसके साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
-रवि खोखर, सीओ कैसरगंज