फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Devotees worshiped mother Katyayani

भक्तों ने की मां कात्यायनी की आराधना

Fri, 04 Oct 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped mother Katyayani
बहराइच में पानीटंकी चौराहे के पास नवरात्र पर मां दुर्गा की पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नवरात्र पर्व पर शुक्रवार को देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के षष्ठम स्वरूप कात्यायानी की पूजा-अर्चना विधिविधान से की गई। सुबह से देर रात तक आस्था का सैलाब प्रतिदिन उमड़ रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाएं लोगों के श्रद्धा व आकर्षण का केंद्र बनी हुुई हैं। मां कात्यायनी की कृपा के लिए जगह-जगह रात्रि जागरण और जप का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा महोत्सव में शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी देवी का पूजन-अर्चन श्रद्धालुओं ने विधिविधान से किया गया। मां कात्यायनी को अजन्मा माना गया है। ऐसी मान्यता है कि मां कात्यायनी के स्वरूप की आराधना करने के दिन रात्रि जागरण और जप से साधक को सभी प्रकार की सफलता हासिल होती है।
विज्ञापन

इसी के चलते पूजा के लिए देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। शहर के पीपल तिराहा, पानी टंकी चौराहा, काली मंदिर, ब्राह्मणीपुरा के भोलेश्वरनाथ मंदिर आदि स्थानों पर स्थापित की गई देवी प्रतिमाओं की आरती के लिए सुबह और शाम को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संघारिणी मंदिर, मरीमाता मंदिर, रामजानकी मंदिर आदि देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लोहिया चौराहे पर चल रहे पूजन में आरती के पश्चात मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों का सजीव दर्शन श्रद्धालु करते हुए अपने को धन्य पा रहे हैं। बाबागंज में पुरानी बाजार में भैरव बाबा मंदिर आदि स्थानों पर मां दुर्गा के सभी स्वरूपों का विधि विधान से पूजन किया जा रहा है। नवाबगंज में उमरिया, जबदी, ढोड़ेगांव, नंदागांव आदि स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
अष्टमी के दिन होगा देवी जागरण
रिसियामोड़। रिसिया नगर पंचायत के इंदिरा नगर, हनुमान मंदिर, विशुनापुर, भौखारा, नानकपुरा, देवीपुरा, चकिया समय माता, जलाल पट्टी, गोदनी बसाही, सहनवाजपुर, चरसिया बाबा आदि स्थानों पर दुर्गा पूजा की धूम मची है। वहीं इंदिरा नगर, हनुमान मंदिर, शास्त्री नगर, व जलालपट्टी दुर्गापूजा स्थल पर अष्टमी के दिन देवी जागरण का आयोजन होगा। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि नवमी को हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए भक्त
शिवपुर विकासखंड के पिपरीमाफी में नवरात्र के शुभ अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया। रमन गुप्ता और कल्पना के भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बरेली से आए कलाकारों ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। आए हुए अतिथियों का सदस्य जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवपुर पुरुषोत्तम सिंह जायसवाल ने माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed