{"_id":"b13cbb350e700fb29761ae2343e2ad77","slug":"devotees-worshiped-lord-shiva-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव से गूंज उठे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव से गूंज उठे शिवालय
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 24 Aug 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। सावन माह के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कुछ मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे से भी भीड़ पर नजर रखी गई।
ओम नम: शिवाय और हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवालय गूंजते रहे। पूरे दिन भगवान शिव की आराधना हुई। कांवरिए भी बोल बम के जयकारे लगाते हुए शिव मंदिरों में पहुंचे और जलाभिषेक किया।
सावन माह का अंतिम सोमवार होने के कारण शिव भक्तों में अधिक उत्साह रहा। शहर में स्थित सिद्धनाथ मंदिर में भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधा के विशेष इंतजाम किए गए थे। सुबह से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान शिवालयों में भगवान शिव का भव्य शृंगार हुआ।
शहर के सिद्धनाथ मंदिर में महंत रविगिरि की अगुवाई में मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया गया। यहां भीड़ पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी गई।
मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा स्थित भोलेश्वर नाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
हर-हर महादेव की गूंज रह-रहकर उठती रही। मटेरा स्थित पांडवकालीन जंगलीनाथ मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। यहां आसपास के गांवों के अलावा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भी श्रद्धालुओं ने बोल बम का जयघोष करते हुए मंदिर पहुंचकर आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
ओम नम: शिवाय के मंत्रों की गूंज शिवालयों में पूरे दिन रह-रह कर सुनाई देती रही। जिले के महसी, रिसिया, नानपारा, मिहीपुरवा, कैसरगंज, जरवलरोड, विशेश्वरगंज और पयागपुर, हुजूरपुर के शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालु बैरीकेटिंग से होकर गुजरे।