{"_id":"66e8aeacedbe0ef2d00590f4","slug":"devotees-gathered-in-gajanans-maha-aarti-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-120158-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गजानन की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गजानन की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
Tue, 17 Sep 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
भगवान गणेश की महाआरती करतीं कन्याएं। -संवाद
बहराइच/रिसिया। जिले में गणेश महोत्सव की धूम है। सोमवार सुबह गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाया गया। रात में महाआरती हुई जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आरती के बाद पूजा पंडालों व घरों में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। इस दौरान मेरी पूजा में हो रही देर गजानन आ जाओ... सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मंगलवार सुबह मंगल आरती के बाद प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
शहर के मोहल्ला गुदड़ी किला में बहराइच के महाराजा भगवान गणेश की महाआरती की गई। इसके अलावा लखनऊ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के पास, खत्रीपुरा, मां संघारिणी देवी मंदिर के सामने, ब्राह्मणीपुरा व मेवातीपुरा में भी महाआरती की गई।
महसी तहसील क्षेत्र के नौतला में पूरे दिन पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर सजे पंडालों में श्रद्धालुओं ने गजानन की आरती कर आशीर्वाद लिया। रिसिया के इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर, शास्त्री नगर, सरस्वती नगर व गायत्री नगर आदि मोहल्लों में सजे पंडालों में गणपति की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
कन्याओं को भोज कराने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंगलवार को शहर के झिंगहाघाट स्थित सरयू तट, रिसिया के धार्मिक स्थल विश्राम घाट व जिले के अन्य सरयू तटों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।