फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   development of the state stalled to the 14 years

14 साल से प्रदेश का विकास ठप

Sat, 25 Feb 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Sat, 25 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
development of the state stalled to the 14 years
जनसभा में अभिवादन करते महंत आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार को भाजपा की जनसभा हुई, जिसमें गोरक्ष पीठाधीश्वर व सांसद महंत आदित्यनाथ ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा व बसपा ने 14 वर्षों से यूपी का विकास बाधित कर रखा है। तुष्टीकरण की नीति के चलते इन दोनों दलों ने बहुसंख्यकों का अपमान किया। आज कहीं विकास हुआ है तो इनके घरों, परिवार के लोगों व कब्रिस्तानों का ही। 
विज्ञापन


जनसभा में महंत आदित्यनाथ ने कहा कि नवरात्र में कहा जाता है कि डीजे मत बजाओ। यह दोनों सभी वर्गों के लिए समान नीति क्यों नहीं अपनाते। उन्होंने कहा कि यूपी में दंगे फसाद कराने वालों को जेल भेजा जाएगा। बिना भेदभाव सबका जनधन खाता, रसोई गैस सिलेंडर देने का काम किसी ने किया तो सिर्फ वह भाजपा है। हम बिना भेदभाव सभी जाति व धर्म के लोगों का विकास कर रहे हैं। जबकि सपा-बसपा जाति व धर्म देखकर।
विज्ञापन


यदि कोई दुश्मन भारत को आंख दिखाएगा तो जैसे पाकिस्तान के अंदर घुस कर आतंकी कैंपों को नष्ट किया गया, वैसे ही राष्ट्र व समाज के विरोधियों को नष्ट करेंगे। आदित्यनाथ ने कहा कि बसपा ने दलितों का शोषण किया। जिन्होंने दलित समाज के लोगों पर जुल्म किया, मायावती ने उन्हें ही टिकट देकर मैदान में उतार दिया। आज अगर कांशीराम होते तो दुखी होते। भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बना कर सदन भेजने की अपील की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अलक्षेंद्र कांत सिंह, पूर्व विधायक चंद्रमणिकांत सिंह, जिलाध्यक्ष महराज कुंवर तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed