{"_id":"652ece7508d3769dc00e17d6","slug":"dengue-confirmed-in-another-patient-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-4864-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एक और मरीज में हुई डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एक और मरीज में हुई डेंगू की पुष्टि
Tue, 17 Oct 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप अभी नहीं थमा है। जिससे सीएचसी, पीएचसी, मेडिकल कॉलेज सहित निजी अस्पतालों में बुखार पीड़ितों की भरमार है। सोमवार को कराई गई जांच में एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। परिवारीजनों उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगभग 8000 मरीज तथा मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में प्रतिदिन ढाई हजार मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। पैथालॉजी में भी जांच के लिए लंबी लाइन लगी रहती है। सोमवार को खैरीघाट निवासी गोलू में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें परिवारीजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। परिवारीजनों का कहना है कि इलाज के बाद हालत में सुधार हो रहा है।
चिल्ड्रेन वार्ड व पीआईसीयू वार्ड भी बीमार बच्चों से भर गया है। सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डेंगू सहित सभी प्रकार की जांचें हो रही हैं। सभी दवाएं व जांच किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्लेटलेट्स की सुविधा भी मौजूद है।