फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Demand to hang the culprits of the daughter of Hathras

हाथरस की बिटिया के दोषियों को फांसी देने की मांग

Wed, 30 Sep 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to hang the culprits of the daughter of Hathras
बहराइच में मंगलवार की रात को शहीद पार्क पर कैंडल जलाकर हाथरस की घटना में बिटिया को श्रद्धांजलि दे - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। हाथरस की बेटी की हुई मौत पर मंगलवार देर रात सपा महिला सभा व सपा की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाल कर बिटिया को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पदाधिकारियों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता के परिवार के सदस्य को नौकरी व सहायता राशि देकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष नसीबुन्निशां की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने हाथरस की बेटी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कैंडल मार्च निकाल कर बिटिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख इरम शब्बीर ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ दरिंदगी की गई, जिससे उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार जब बेटियों की सुरक्षा नहीं कर सकती है, तो उसको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निशा शर्मा ने कहा कि एक तरफ सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दे रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की बेटियों के साथ इस तरह के जघन्य अपराध हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। इससे पूर्व सपा की जिला कार्यकारिणी की ओर से भी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई में कैंडल जलाकर हाथरस की बिटिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रदेश की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुये राज्यपाल से सरकार को जनहित में भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इस मौके पर सपा छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव, पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मोनू बाल्मीकि, महेंद्र स्वरूप पासवान, प्रभात, सुमन शर्मा, रेनू श्रीवास्तव, भावना यादव, रीनादेवी, आरती, नीलम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed