फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Demand for Rs 5 lakh from Madrasa operator in the name of reconciliation

Bahraich News: मदरसा संचालक से सुलह के नाम पर पांच लाख रुपये की मांगे

Wed, 14 Aug 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 14 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Demand for Rs 5 lakh from Madrasa operator in the name of reconciliation
बहराइच। मदरसा संचालक ने तीन लोगों पर धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बताया कि उन्होंने रुपये न देने पर फर्जी शिकायतें कीं। इसके बाद सुलह करने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। न देने पर मदरसा बंद कराते हुए जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के मोहल्ला किला स्थित मदरसा प्रबंध सुहेब खान ने बताया कि वह मदरसे का काम पूरी ईमानदारी से करते हैं। आरोप लगाते हुए बताया कि गुदड़ी निवासी एजाज, आफताब अहमद और खुद को एक न्यूज चैनल का पत्रकार बता एक युवक उनके खिलाफ थाने में 29 अप्रैल से अभी तक कई शिकायत दर्ज करा चुके हैं। जिसकी जांच लंबित है। आफताब अपने आप को किसान संघ का अध्यक्ष बताता है। तीनों लोगों ने उन्हें ब्लैकमेल करने की नियत से पिछले कई दिनों से अलग-अलग नंबरों से फोन किया। फर्जी नाम से फोन कर जांच में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कभी प्रमुख सचिव लखनऊ तो कभी अन्य अधिकारियों के नाम से फर्जी फोन कॉल किए। तीनों ने उनसे मामला निपटाने के नाम पर कई बार में 40 हजार रुपये हड़प लिए। अब पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। नगर कोतवाल मनोज पांडेय का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed