{"_id":"5e419a2b8ebc3ee5f857c97b","slug":"define-patriotism-to-children-from-the-beginning-bahraich-news-lko507805696","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को शुरू से ही सिखाएं राष्ट्रभक्ति की परिभाषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को शुरू से ही सिखाएं राष्ट्रभक्ति की परिभाषा
विज्ञापन
पयागपुर में आयोजित आरएसएस के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : BAHRAICH
पयागपुर (बहराइच)। तहसील क्षेत्र के रघुकुल विद्यापीठ बनकटा विद्यालय में पयागपुर क्षेत्र की आरएसएस शाखा कुंभ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अवध प्रांत के प्रांत मार्ग प्रमुख गंगा सिंह रहे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को शुरू से ही राष्ट्रभक्ति की परिभाषा सिखाएं, जिससे बच्चे शिक्षित होकर अपने देश की रक्षा का संकल्प ले सकें।
पयागपुर तहसील के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शाखा कुंभ कार्यक्रम बनकटा में स्थित रघुकुल विद्यापीठ विद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि अवध प्रांत के वरिष्ठ प्रचारक प्रांत मार्ग प्रमुख गंगा सिंह ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आरएसएस की 15 शाखाओं के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक शाखा के स्वयं सेवकों ने एक घंटे की शाखा में शारीरिक, बौद्धिक व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके बाद सभा हुई। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के समय में समाज को संस्कारिक राष्ट्रभक्त व्यक्ति की आवश्यकता है। इससे हमारे समाज से उठने वाला व्यक्ति देश की सुरक्षा के लिए संकल्पित रहे। देश की एकता व अखंडता बनी रहे। इस मौके पर गोंडा विभाग के विभाग संघ चालक परमेश्वर सिंह, पयागपुर खंड के खंड संघ चालक वीरेंद्र सिंह, खंड प्रचारक सुरेंद्र, जिला बौद्धिक प्रमुख रामजी, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख हेमंत, रमेश पाठक, अशोक पाठक, अशोक पांडेय, बलदेव प्रसाद पांडेय, निवेश प्रताप, अखिलेंद्र आदि मौजूद रहे।