{"_id":"5e7504b18ebc3e769e4873c0","slug":"deal-with-government-by-wearing-masks-dm-bahraich-news-lko5145905199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क पहनकर ही निपटाएं सरकारी काम : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क पहनकर ही निपटाएं सरकारी काम : डीएम
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए डीएम ने सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने सरकारी काम निपटाते समय मास्क पहनने व सेनिटाइजर उपयोग करने का फरमान जारी किया है।
डीएम शंभु कुमार ने बताया कि जिले के सभी कार्यालयों में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि नोवल कोरोना वायरस को प्रदेश सरकार ने महामारी घोषित किया है। इससे निपटने के लिए जिले के सभी कार्यालयों व प्रवेश द्वार को सेनेटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धुलने की सलाह दी गई है। जिन वस्तुओं को अधिक उपयोग में लाया जाता है, टायलेट, दरवाजे, नल के नॉब, पर्दा, कुर्सी, मेज, सभागार समेत अन्य स्थानों की लगातार मोपिंग कराने के भी निर्देश डीएम ने दिए हैं।