फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body thrown on the roadside after killing a young man

Bahraich News: युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव

Thu, 13 Apr 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 13 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown on the roadside after killing a young man
नवाबगंज (बहराइच)। एक युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनहा नौबस्ता के मजरा मंसूर नगर सांई गांव निवासी मिथिलेश कुमार प्रजापति (28) बेलवाभारी डगरा चौराहे पर किराने की दुकान चलाता था। बुधवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह किसी दंपती के साथ दवा लेने के लिए नानपारा गया था। रात को घर वापस नहीं आया। बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

भाई संजय कुमार ने बताया कि बुधवार शाम फोन करने पर उसने बेलवाभारी निवासी ललिता देवी व अनिल कुमार के साथ नानपारा दवा लेने जाने की बात कही थी। दोबारा फोन करने पर रास्ते में होना बताया था, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। रात में जब फोन किया गया तो उसका फोन बंद रहा। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरु की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह गांव से लगभग 250 मीटर दूर नरेंद्र स्कूल के पास उसका शव पड़ा मिला। भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव फेंक दिया गया है। उसने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed