{"_id":"646ba8c2688377063b087f2b","slug":"dead-body-thrown-in-the-bushes-after-killing-a-young-man-bahraich-news-c-13-1-249409-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव
Mon, 22 May 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 22 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा-लखीमपुर हाईवे के किनारे सोमवार को झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। लोगों के अनुसार हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर हाईवे के किनारे झाला मार्ग पुलिया के पास से सोमवार को कुछ लोग गुजर रहे थे। तभी लोगों को झाड़ियों के पास से दुर्गंध आती महसूस हुई। लोगों ने पास जाकर देखा तो एक युवक का शव पड़ा था। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना मोतीपुर पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव मिलने की सूचना पर भारी मात्रा में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों के अनुसार युवक की हत्या कर शव फेंका गया है।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त की जा रही है। मृतक की उम्र लगभग 38 वर्ष है। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।