फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of young man found in drain, hands and feet were tied with belt

Bahraich: प्रेम प्रसंग में युवक की गला दबाकर हत्या, नाले में मिला युवक का शव, बेल्ट से बंधे थे हाथ-पैर

Sat, 30 Jul 2022 06:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 06:43 PM IST
सार

बहराइच में प्रेम प्रसंग में एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई। उसका शव नाले में पड़ा मिला है। उसके हाथ-पैर बेल्ट से बंधे हुए थे।

विज्ञापन
Dead body of young man found in drain, hands and feet were tied with belt
मोतीपुर थानाक्षेत्र के गुलरिया जगतापुर गांव में युवक की हत्या के बाद बहराइच में पोस्टमार्टम हाउ - फोटो : BAHRAICH

विस्तार

गायघाट (बहराइच)। गुलरिया जगतापुर गांव निवासी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक को पहले उसी के बेल्ट से हाथ-पांव बांधा गया। उसके बाद गला दबाकर हत्या की गई और शव को छिपाने के लिए नाले में फेंक दिया गया। युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के गुलरिया जगतापुर गांव निवासी आरिफ (21) पुत्र बाबू बीती 27 जुलाई की रात दौलतपुर गांव निवासी कुछ लोगों के साथ बाजार के लिए निकला। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद जब युवक का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने तीन लोगों को नामजद करते हुए 28 जुलाई को मोतीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला चौकानें वाला सामने आया। पूछताछ में आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंके जाने की बात कही। पुलिस तत्काल बबया नाले के पास पहुंची और शव को बरामद किया। उसके हाथ-पैर उसी के बेल्ट से बांधे थे। गले पर चोट के निशान पाये गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग के कारण हुई हत्या
बताया जाता है कि आरोपी ननके की बहन से आरिफ का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो ननके व उसके परिवार को नागवार गुजर रही थी। आरिफ का ननके से अच्छी दोस्ती भी थी। जिसके चलते ननके के बुलाने पर वह उनके साथ बीते 27 जुलाई को बाजार चला गया था। बताया जाता है लड़की के पिता व दोनों भाई ने मिलकर पहले युवक के हाथ-पैर को बेल्ट से बांधा और उसके बाद गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। कोई जान न सके, इसके लिए शव को नाले में फेंक कर अपने घर चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन के खिलाफ दर्ज हत्या का मुकदमा
मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। जांच व पूछताछ के दौरान प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने का सामने आया है। युवक के हाथ-पैर बेल्ट से बंधे हुए थे। युवक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। -मुकेश सिंह, थानाध्यक्ष मोतीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed