{"_id":"66491d7ba44bd0987205ae17","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-104-1-srv1002-104894-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Sun, 19 May 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेलहरी निवासी एक युवक का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर बबूल के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं, मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरी निवासी अमरजीत उर्फ ननके मौर्य (20) पुत्र बृज कुमार मौर्य घर के बाहर अपने पिता की चारपाई के बगल में सोए थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे बृज कुमार जब टॉयलेट करने उठे तो अमरजीत सोता मिला। इसके बाद वे भी सो गए, सुबह जागने पर अमरजीत अपनी चारपाई पर नहीं मिला। इसी दौरान नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर उत्तर की दिशा ओर गए कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर लगे बबूल के पेड़ पर अमरजीत का शव फंदे से लटकते देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बृज कुमार सहित अन्य ग्रामीणों को दी।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का कहना है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।