{"_id":"694c3624a4a33fe53a051b8b","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-141768-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
Thu, 25 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। ससुराल आए युवक का शव मंगलवार रात खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गोंडा जिले के बीरपुर खरगूपुर निवासी सुभाष (25) सप्ताह भर पहले जिले के थाना बौंडी अंतर्गत अल्लीपुर दरौना गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। ससुर मोलहे ने बताया कि सुभाष मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्यों के साथ खाना खाकर सोने चला गया था।
बुधवार सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए खेतों की ओर गए, तो खेत में लगे एक पेड़ पर सुभाष का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटकता देखा। मोलहे भी मौके पर पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोगों की सूचना पर बौंडी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। वहीं ससुराल के लोग किसी भी विवाद या तनाव से इन्कार कर रहे हैं।