{"_id":"66ddfff61b0c1083940b0c44","slug":"dead-body-of-young-man-found-floating-in-pond-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-119733-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव
Mon, 09 Sep 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। थाना क्षेत्र मटेरा के पड़री तारा गांव स्थित तालाब में रविवार सुबह एक शव उतराता मिला। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त के लिए रखवा दिया। ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की बात कह रहे हैं।
शव मिलने क बाद पड़री तारा में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। ग्रामीणों में चर्चा रही कि किसी बाहरी युवक की हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है ताकि पहचान न हो सके। मटेरा थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। नित्यक्रिया के दौरान तालाब में गिरने से मौत होने की आशंका है।