{"_id":"664f98296704f9b64f092394","slug":"dead-body-of-teenage-girl-found-drowned-in-canal-bahraich-news-c-98-1-slko1011-114236-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नहर में डूबी किशोरी का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नहर में डूबी किशोरी का शव बरामद
Fri, 24 May 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 24 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र में बुधवार को नहर में डूबी बालिका का शव बृहस्पतिवार को बिचपरी पुल के पास उतराता मिला। बालिका का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली मुर्तिहा के हरखापुर गांव निवासिनी सुलेखा निषाद (17) की चप्पल व दुपट्टा हरखापुर के पास से गुजरी नहर के पास मिला था। जिसके बाद किशोरी के नहर में डूबने की आशंका जताई गई थी और तहसीलदार मिहींपुरवा अंबिका चौधरी व कोतवाल अमितेन्द्र सिंह ने गोताखोरो की मदद से शव की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को बालिका का शव हरखापुर से कुछ दूरी पर मोतीपुर थाने के बिचपरी पुल के पास उतराता मिला। शव देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मोतीपुर थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को सूचना दी। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।