फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of missing youth found, fear of tiger attack

Bahraich News: लापता युवक का मिला शव, बाघ के हमले की आशंका

Wed, 20 Mar 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 20 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found, fear of tiger attack
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौंली वन रेंज के गोड़ियाना निवासी युवक दो दिन से लापता था, जिसका क्षत-विक्षत शव बुधवार को जंगल के पास पड़ा मिला। ग्रामीण बाघ के हमले में की बात कह रहे हैं। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे डीएफओ ने जांच पड़ताल की। हालांकि अभी वन विभाग ने बाघ की पुष्टि नहीं की है और पेंच बाघ व तेंदुए के बीच अटका हुआ है। वहीं बाघ के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


गोड़ियाना निवासी जुगुल (27) सोमवार को घर से घास लेने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ खेतों व जंगल में खोजने के साथ-साथ रिश्तेदारों के यहां भी युवक का पता लगाया। लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को खेत की तरफ मिले जंगली जीव के पैरों के निशान का पीछा करते हुए ग्रामीण जंगल की ओर बढ़े तो रास्ते में युवक की पैंट पड़ी मिली। वहीं कुछ दूरी पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और बाघ के हमले की बात कहते हुए इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर डीएफओ बी. शिवशंकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पगचिह्नों की जांच पड़ताल की। वहीं सूचना पर पहुंचे सुजौंली थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों में बाघ के हमले की चर्चाओं का बाजार गर्म है और ग्रामीण दहशत में है। वहीं वन विभाग बाघ व तेंदुए को लेकर असमंजस में है और जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण शव देख कर रहे बाघ के हमले का दावा
घटनास्थल पर मृतक जुगुल का सिर्फ सिर, पैर व कुछ हड्डियां ही मिलीं। वहीं शरीर का अन्य हिस्सा गायब रहा। इसके चलते ग्रामीण बाघ के हमले का दावा करते रहे। ग्रामीणों की चर्चा के मुताबिक तेंदुआ कभी भी शरीर को इस तरह नहीं खाता, वहीं बाघ पूरा शरीर चट कर जाता है।

अभी जानवर की पुष्टि नहीं
जंगली जानवर के हमले से मौत हुई है। वन विभाग की टीमें पगचिह्नाें के आधार पर जंगली जानवर का पता लगा रही हैं। अभी जानवर की पुष्टि नहीं हुई है।
-बी. शिवशंकर, डीएफओ कतर्नियाघाट


वन्य जीवों के हमले में जनवरी 2023 से अब तक हुई मौतों पर एक नजर

11 जनवरी को 2023 को कतर्नियाघाट रेंज के बर्दिया गांव निवासी सुरेश कुमार (32) की हाथी के हमले में मौत।
11 फरवरी 2023 को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के हरैया गांव निवासी शिवम (07) की तेंदुए के हमले में मौत।
25 फरवरी 2023 को मोतीपुर रेंज के दौलतपुर लोनियनपुरवा गांव निवासी नंदनी (05) की तेंदुए के हमले में मौत।
26 फरवरी 2023 को कतर्नियाघाट रेंज के भरथापुर गांव निवासी छोटेलाल (37) की हाथी के हमले में मौत।

11 अप्रैल 2023 को मोतीपुर रेंज के ग्राम हंसुलिया निवासी रत्ती देवी (45) की बाघ के हमले में मौत।

22 जून 2023 को ककरहा रेंज के ग्राम उर्रा कल्लूपुरवा निवासी विनीता देवी (30) की बाघ के हमले में मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed