फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of cycle mechanic found hanging

Bahraich News: फंदे पर लटका मिला साइकिल मिस्त्री का शव

Sun, 05 May 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 May 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of cycle mechanic found hanging
बहराइच। ससुराल गए युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने जब शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नानपारा थाना क्षेत्र के पकरा देवरिया गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में ससुराल गए खैरीघाट थाना क्षेत्र के मटेराकलां गांव निवासी आत्माराम (37) का शव गांव निवासी बुधराम की बगिया में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतक की बहन अनीता ने आरोप लगाते हुए बताया कि ससुरालियों ने ही उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन


पत्नी सोलह दिन पहले मायके चली गई थी जिसके चलते शुक्रवार की शाम वह पत्नी को लेने गया था। आत्माराम तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसके दो पुत्र सूरज, करन व पुत्री प्रज्ञा है। वह साइकिल रिपेयरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौत से मां शर्मा देवी, पत्नी मंजू देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक नानपारा राकेश सिंह ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed