{"_id":"68684bdde6605f21bc043184","slug":"dead-body-of-a-youth-drowned-in-a-canal-was-found-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133132-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नहर में डूबे युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नहर में डूबे युवक का मिला शव
Sat, 05 Jul 2025 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर/खैरीघाट (बहराइच)। इमामगंज कस्बे के पास बृहस्पतिवार की शाम डूबे युवक का शव शुक्रवार की शाम मुनीमपुर कला गांव के पास उतराता मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची खैरीघाट पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खैरीघाट थाना प्रभारी सूरज राणा ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम पंचायत बदरहा निवासी मिश्रीलाल (43) के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को इमामगंज के लोगों ने युवक के डूबने की सूचना दी थी। इसके बाद से शव की तलाश की जा रही थी। नहर में पानी के प्रवाह को रोकवा दिया गया था। इसके बाद शव बरामद हुआ। जांच की जा रही है।